{"_id":"69e3ab863177da54a30ccdfa","slug":"employment-assistants-to-observe-a-10-day-symbolic-strike-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-147559-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 10 दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे रोजगार सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 10 दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे रोजगार सेवक
Sat, 18 Apr 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
तारुन। ग्राम रोजगार सेवक/ पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के समस्त रोजगार सेवक 16 से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।
संगठन ने चेतावनी दी है कि शासन ने उनकी मांगो पर विचार नहीं किया तो 26 व 27 अप्रैल को प्रत्येक ब्लाक में पोस्ट कार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।28,29 और 30 अप्रैल को क्षेत्रीय विधायक व सांसद को ज्ञापन देने के साथ एक मई मजदूर दिवस पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।शनिवार को सुनील कुमार के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बीडीओ अनुराग सिंह को ज्ञापन दिया है। संगठन ने प्रांतीय आवाहन पर कलम बंद व अनिश्चित कालीन सांकेतिक हड़ताल करने को लेकर शासन प्रशासन को अवगत भी करा दिया है |
इस मौके पर जितेंद्र कुमार, रीता वर्मा, क्रांति वर्मा, पुष्पा वर्मा, गंगा सागर, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार वर्मा, सुरेश कुमार आ सहित आदि लोग मौजूद रहे।