फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Emphasize increasing surgeries in government hospitals

Ayodhya News: सरकारी अस्पतालों में सर्जरी बढ़ाने पर दें जोर

Mon, 23 Mar 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Mar 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Emphasize increasing surgeries in government hospitals
अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही सरकारी अस्पतालों में सर्जरी समेत अन्य सेवाएं बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में संचारी राेग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि एक से 30 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा। 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दोनों अभियानों से पहले बैठक करके कार्ययोजना बनाई जाए। अभियान में किसी भी विभाग की लापरवाही क्षम्य नही होगी। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत वेब बच्चों काे चिह्नित की जाए। आशा बहुओं को क्लस्टर बैठक में अवश्य बुलाया जाए।
विज्ञापन

जिले को क्षय रोग मुक्त करने के लिए सघन प्रयास करने के निर्देश दिए गए। सभी सीएचसी अधीक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सभी कार्य की पीपीटी बनाकर आगामी बैठक में आने का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव में तेजी लाने, लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भुगतान कराने समेत अन्य निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ कृष्ण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, डीपीएम रामप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed