फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Emphasis on brotherhood in the Holi Milan of the Advocates Association

Ayodhya News: अधिवक्ता संघ के होली मिलन में भाईचारे पर जोर

Thu, 12 Mar 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 12 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on brotherhood in the Holi Milan of the Advocates Association
अयोध्या। आयुक्त न्यायालय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


सैनी ने सभी अधिवक्ताओं को होली की बधाई दी और कहा कि हमारे त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने वकीलों से ऐसे रंग अपनाने का आह्वान किया जो लोगों को आपस में जोड़ सकें। उन्होंने रामायण काल का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि भरत को कोई वकील मिला होता तो रामायण का रूप बदल गया होता। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह ने अपनी रचनाओं से अधिवक्ताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता शालिनी ने सभी उपस्थित लोगों को अबीर का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर अमित सिंह, यशवीर सिंह चिंटू, आनंद श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ताओं ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अरविंद यादव, अमित गौड़, दीपक कश्यप और वर्षा सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed