फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   E-bus route finalized from Saket Overbridge to Suryakund

Ayodhya News: साकेत ओवरब्रिज से सूर्यकुंड तक ई बस का रूट तय

Fri, 02 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
E-bus route finalized from Saket Overbridge to Suryakund
अयोध्या। साकेत ओवरब्रिज से सूर्यकुंड चौराहे तक प्रस्तावित ई बस मार्ग का रूट और किराया तय कर दिया गया है। करीब 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर बस को पूरा चक्कर लगाने में लगभग 60 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन

साकेत ओवरब्रिज से शुरू होकर यह बस लता चौक, हनुमानगढ़ी, श्रीराम अस्पताल, टेढ़ी बाजार, रानोपाली क्रॉसिंग, उदया चौराहा, बेनीगंज, साहबगंज पुलिस स्टेशन, नियावां, रिकाबगंज, सिविल लाइन, बस स्टेशन, जीआईसी, वजीरगंज, देवकाली बाईपास और मेडिकल कॉलेज होते हुए सूर्यकुंड पहुंचेगी। सिटी बस के एआरएम रविश कुमार ने बताया कि निर्धारित किराया दूरी के अनुसार रखा गया है।
विज्ञापन

साकेत ओवरब्रिज से लता चौक तक 10 रुपये, हनुमानगढ़ी और श्रीराम अस्पताल तक 10-10 रुपये किराया होगा। टेढ़ी बाजार तक भी किराया 10 रुपये रहेगा। उदया चौराहा और बेनीगंज तक 15 रुपये, साहबगंज और नियावां तक 15 व 20 रुपये निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकाबगंज तक 20 रुपये, बस स्टेशन, सिविल लाइन, जीआईसी और वजीरगंज तक 25 रुपये किराया होगा। देवकाली बाईपास और मेडिकल कॉलेज तक 30 रुपये तथा सूर्यकुंड चौराहे तक अधिकतम 40 रुपये किराया तय किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed