फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drone flying near Ramlala Darshan Marg in Ayodhya police searching for person who flying camera

Ram Mandir News: रामलला दर्शन मार्ग पर उड़ रहे ड्रोन को टीम ने गिराया, ओनर की पहचान हुई, गिरफ्तारी जल्द

Tue, 18 Feb 2025 03:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 03:51 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी में रामलला दर्शन मार्ग के पास ड्रोन उड़ रहा था। टीम ने इसे गिरा दिया। पुलिस कैमरा उड़ाने वाले की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Drone flying near Ramlala Darshan Marg in Ayodhya police searching for person who flying camera
ड्रोन (सांकेतिक) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में रामलला के दर्शन मार्ग पर उड़ रहे ड्रोन को गिराया गया है। ड्रोन एक शादी समारोह में उड़ाया जा रहा था। भीड़ वाले इलाके में ड्रोन की सूचना पर एंटी ड्रोन सिस्टम से तत्काल ड्रोन को गिरा दिया गया। घटना सोमवार की रात आठ बजे की बताई जा रही है। राम मंदिर को एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस किया गया है। 

विज्ञापन


2.5 किमी के क्षेत्र में कहीं भी उड़ रहे ड्रोन को एंटी ड्रोन सिस्टम से गिराया जा सकता है। ड्रोन कैमरा उड़ाने वाले की तलाश में पुलिस जुटी है। बम डिस्पोजल दस्ते ने ड्रोन कैमरे की सघन जांच की है। सब कुछ सामान्य पाया गया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि ड्रोन राम जन्मभूमि परिसर के आसपास भीड़ का फोटो और वीडियो ले रहा था जो कि एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए नेटवर्क खत्म होने के बाद गिरा था। इसके ओनर की पहचान हो चुकी है। मामले में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही ड्रोन उड़ाने वाले की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर गुड़गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले में थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि एंटी ड्रोन सिस्टम से ड्रोन को गिरा दिया गया। कोई भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी थी। थाना राम जन्मभूमि की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed