फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Doctors warned of agitation in case of assault and vandalism

Ayodhya News: मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में डॉक्टरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 09 Jun 2025 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Jun 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Doctors warned of agitation in case of assault and vandalism
अयोध्या। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में शनिवार की शाम चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिसिया कार्रवाई में विलंब होने पर चिकित्सकों में आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार को चिकित्सकों ने प्रमुख अधीक्षक से मुलाकात करके शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर धरना-प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग छह बजे कैंट क्षेत्र के पलिया शाहबादी निवासी मोहम्मद अयान को चोट लगने पर डॉ. आसिफ खान लेकर आए थे। इलाज के दौरान उन लोगों ने उनसे, फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव और वार्डबॉय सत्यम से मारपीट की। इमरजेंसी में रखी सक्शन मशीन तोड़ दी। तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ईएमओ डॉ. आशीष पाठक ने बताया कि इमरजेंसी ओपीडी में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। इन पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। इसी दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा ने चौकी प्रभारी रिकाबगंज रघुवीर से फोन पर वार्ता की। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मरीज की तरफ से भी शिकायत की गई है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोपहर बाद इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से जानकारी ली है। घटना के संबंध में छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed