फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dispute between mother-in-law and daughter-in-law in the evening, mother-in-law found dead in the morning

Ayodhya News: शाम को सास-बहू में विवाद, सुबह मृत मिली सास

Wed, 18 Feb 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Feb 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Dispute between mother-in-law and daughter-in-law in the evening, mother-in-law found dead in the morning
फोटो-09-महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे लोग
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में बुधवार सुबह एक महिला संदिग्ध हालात में बिस्तर पर मृत पाई गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मंगलवार शाम सास-बहू के बीच विवाद की बात सामने आई है। पति की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन

धरौली की गंगादेई (55) पत्नी सोमई संदिग्ध हालात में अपने घर में सुबह बिस्तर पर मृत पाई गईं। सोमई के एक बेटी थी जिसका विवाह हो चुका है, उनके बेटे नहीं हैं। अपने भाई के बेटे को गोद लिया है। एक वर्ष पहले गोद लिए बेटे का विवाह किया। लेकिन सास-बहू में अनबन रहती थी। घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से मृतका का बहू से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम विवाद गहरा गया था। बहू के मायके के लोग भी विवाद सुलझाने के लिए आए थे। रात में मृतका के पति खेत की रखवाली करने चले गए थे, वहीं बेटा एक निमंत्रण में गया हुआ था। सास बहू ही घर पर थीं। सुबह बेटे के निमंत्रण से लौटने के बाद देर तक दरवाजा न खुलने पर घर के पीछे लगी तिरपाल फाड़कर वह अंदर गया। अंदर देखा कि बिस्तर पर गंगा देई मृत पड़ी हैं। उनके पति सोमई ने मौत को लेकर संदेह जताया और घटना की सूचना पुलिस को दी। खंडासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका की बहू से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed