फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deputy Secretary took stock of the Filaria eradication campaign

Ayodhya News: उप सचिव ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का लिया जायजा

Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deputy Secretary took stock of the Filaria eradication campaign
35-मया ब्लॉक के जागापुर गांव में निरीक्षण करते अ​धिकारी।-स्वास्थ्य विभाग
अयोध्या। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एससीवीबीडीसी) नई दिल्ली के उप सचिव दीप पंत ने शनिवार को जिले में संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीसी भारती, क्षेत्रीय कार्यालय के आशीष बाजपेयी, राज्य मलेरिया मुख्यालय लखनऊ के अमित शुक्ला व सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन




बैठक में सीएमओ ने अवगत कराया कि जिले तारुन और मया बाजार में अभियान चलाया रहा है। 28 फरवरी तक केंद्र और प्रदेश सरकार के दिए गए लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। दोनों ब्लॉकों में सभी सुपरवाइजर और टीमें कार्य कर रही हैं। जिले स्तर से प्रतिदिन सुपरविजन किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने मया बाजार ब्लॉक में भौतिक सत्यापन किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने सीएचसी मया बाजार में अभिलेखों का सत्यापन किया। उसके बाद ग्राम जागापुर में स्थलीय निरीक्षण किया। वहां आशा बहू और सुपरवाइजर अभियान से संबंधित दवाएं खिला रहे थे। आशा बहुएं फैमिली रजिस्टर और वॉल मार्किंग का कार्य कर रही थीं। एक लाभार्थी ने स्वयं के खाली पेट होने की जानकारी दी तो आशा ने स्वयं उसके घर पर खाना बनाकर उसे दवा खिलाई। इस मौके पर सहायक मलेरिया अधिकारी विचित्र मणि त्रिपाठी, डब्ल्यूएचओ के डॉ. नित्यानंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed