{"_id":"6a08962949bf25659c0cea0e","slug":"demand-for-cbi-probe-amidst-suspicions-of-paper-leak-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-149634-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पेपर लीक की आशंका पर सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पेपर लीक की आशंका पर सीबीआई जांच की मांग
Sat, 16 May 2026 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 16 May 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एलएलबी द्वितीय पाली की परीक्षा को स्थगित कर 23 मई को कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर आक्टा के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को विश्वविद्यालय की छवि और सरकार की नकल विहीन परीक्षा नीति के लिए गंभीर बताया है। तिवारी ने कहा कि नीट परीक्षा में धांधली के बाद अब अवध विश्वविद्यालय में पेपर लीक का मामला सामने आया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ महाविद्यालयों को निर्धारित मानदंड पूरे न होने पर भी मान्यता और संबद्धता देता रहा है। ऐसे ही महाविद्यालय विश्वविद्यालय की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले सेमेस्टर की विधि परीक्षा में भी एक संबद्ध अनुदानित महाविद्यालय पर जिला प्रशासन ने छापा मारा था और प्राचार्य पर नकल विरोधी अध्यादेश के तहत प्राथमिकी दर्ज हुआ था। जिस महाविद्यालय से वर्तमान पेपर लीक होने की खबर है, वहां भी पिछले सेमेस्टर में नकल रोधी दस्ते ने छापा मारा था और कई नकलची पकड़े गए थे। इसी महाविद्यालय को फिर से परीक्षा केंद्र बनाया गया और पेपर लीक के बाद विश्वविद्यालय ने आनन-फानन में परीक्षा रद्द कर दी। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक इस मामले को नकार रहे हैं।