{"_id":"68af416c5a5a584dbe06d472","slug":"deepotsav-will-be-amazing-this-time-robotic-tableaux-will-be-decorated-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-134234-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अद्भुत होगा दीपोत्सव, इस बार सजेंगी रोबोटिक झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अद्भुत होगा दीपोत्सव, इस बार सजेंगी रोबोटिक झांकियां
Wed, 27 Aug 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का दीपोत्सव इस बार कुछ अलग ही रंग बिखेरेगा। सरयू तट पर लाखों दीपों की रोशनी तो जगमगाएगी ही लेकिन इस बार का उत्सव आधुनिकता और परंपरा के अद्भुत संगम के रूप में याद किया जाएगा। दीपोत्सव में पहली बार रोबोटिक झांकियों का प्रदर्शन होगा, जो दर्शकों को तकनीक और संस्कृति के अद्वितीय मेल का अनुभव कराएगा।
दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 19 अक्तूबर को होगा। अयोध्या का दीपोत्सव अब केवल एक धार्मिक आयोजन भर नहीं रहा, बल्कि यह विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की दिव्य छवि प्रस्तुत करने वाला पर्व बन चुका है। विश्व-भर की संस्कृति को आत्मसात करते हुए इस बार ब्राजील के कार्निवल की तर्ज पर भव्य राम राज्याभिषेक की झांकी निकाली जाएगी। इसमें विदेशी कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और रामायण की गाथा को अंतरराष्ट्रीय आयाम देंगे। दीपोत्सव की शुरुआत राम राज्याभिषेक की झांकी से होता है। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक विभिन्न संदेश देते हुए यह झांकियां निकलती हैं। इस बार इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी है।
झांकियों की संख्या भी बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। पहले की तुलना में दोगुनी झांकियां होंगी। रोबोटिक झांकियों में आगे-आगे चलते विशालकाय हनुमान, पीछे सीताराम समेत चारों भाई आदि आकर्षक होंगे। झांकियों की ऊंचाई भी अधिक होगी। यह झांकियां श्रीराम व उनके जीवन पर आधारित होंगी, उनके आदर्शों का भी संदेश देंगी। देश के कई राज्यों के एक हजार से अधिक लोक कलाकारों झांकियों में गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर आकर्षण बढ़ाएंगे।