फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deepotsav begins, Ayodhya decked up for Ram

Ayodhya News: दीपोत्सव का आगाज, राम के लिए सजी अयोध्या

Fri, 17 Oct 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav begins, Ayodhya decked up for Ram
39-राम की पैड़ी पर ​बिछाए गए दीपक।-संवाद
अयोध्या। अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी... रामचरित मानस की यह चौपाई रामनगरी में साकार होती प्रतीत हो रही है। चार दिवसीय दीपोत्सव का आगाज होते ही नगर के हर कोने में भक्ति का उजाला फैल गया है। आज दीपोत्सव का रंग और चटख हो जाएगा। ड्रोन शो, लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विदेशी रामलीलाओं का मंचन शनिवार से शुरू हाे जाएगा
विज्ञापन

14 वर्ष के वनवास के बाद अपने राम के लौटने की खुशी में अयोध्या सज-धज कर तैयार हो रही है। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर जिस प्रकार त्रेतायुग में श्रीराम का अभिनंदन हुआ था, कुछ उसी तरह का दृश्य यहां सजीव हो उठे, ऐसी तैयारियां हो रही हैं।
विज्ञापन

19 नवंबर की शाम भगवान राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से वनवासी की वेशभूषा में माता सीता और लक्ष्मण के साथ रामकथा पार्क पर उतरेंगे।
यहां गुरु वशिष्ठ के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इस बीच हेलीकॉप्टर से पूरे अयोध्या में पुष्पवर्षा होगी जो अपने आप में अद्भुत दृश्य होगा। हेलीपैड स्थल को भी सजाया जा रहा है। इसके बाद रामकथा पार्क में राम राज्याभिषेक समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि सरयू आरती, ड्रोन शो और झांकियों का काम टेंडर के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों को सौंपा गया है। राम पैड़ी रंग-बिरंगी लाइटों से नहाई हुई है। मंदिरों की दीवारों पर लगी फसाड लाइटिंग का प्रतिबिंब जल में अद्भुत दृश्य बना रहा है। धर्म पथ, राम पथ और भक्ति पथ पर भी थीम आधारित रोशनी लगाई जा रही है।

लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग की स्क्रिप्ट में बदलाव के साथ लाइव स्ट्रीमिंग शो भी शामिल है। दो बड़ी एलईडी स्क्रीन से घाटों का दृश्य सीधे दर्शकों तक पहुंचेगा।

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

39-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीपक।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed