फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deepak Becomes District President; Manjesh Appointed General Secretary

Ayodhya News: दीपक जिलाध्यक्ष, मंजेश बने महामंत्री

Sat, 28 Mar 2026 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Deepak Becomes District President; Manjesh Appointed General Secretary
डायट परिसर में मौजूद नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
अयोध्या। जिले के एआरपी संगठन के चुनाव जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संपन्न हुए, जिसमें दीपक पांडेय जिलाध्यक्ष, मंजेश मौर्य महामंत्री और हरीश कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी इंद्रजीत सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए दीपक पांडेय और दंगल सिंह के बीच मुकाबला हुआ। कुल पड़े मतों में दीपक पांडेय को 25 मत मिले, जबकि दंगल को 20 मत प्राप्त हुए और एक मत अवैध घोषित किया गया। इस प्रकार दीपक ने पांच मतों से जीत दर्ज कर जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं, महामंत्री पद के लिए मंजेश मौर्य और दीपक वर्मा चुनाव मैदान में थे, जिसमें मंजेश को 26 मत और दीपक को 20 मत मिले। मंजेश ने छह मतों से जीत हासिल कर महामंत्री पद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर केवल हरीश कुमार का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में जिले के कुल 49 एआरपी सदस्यों में से 46 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संतोष पांडेय, गौतम तिवारी, ऋचा श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, वंदना झा, सारिका चौधरी, राजेंद्र तिवारी, डॉ. मुकेश आनंद, अनिल दुबे, फूलचंद सरोज, मनोज शरण, शिव नारायण मौर्य, अभिषेक यादव, दीपक शुक्ला, रजनीश सिंह, संग्राम मौर्य, दीपक वर्मा और रामफल यादव सहित कई लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed