फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Day care center will ease the pain of cancer patients

Ayodhya News: कैंसर रोगियों का दर्द कम करेगा डे केयर सेंटर

Wed, 25 Feb 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Day care center will ease the pain of cancer patients
9-मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज से बात करते कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र सचान व अन्य। (फाइल फा
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। देश के विभिन्न इलाकों में कैंसर संबंधी इलाज करा रहे रोगियों का भविष्य में दर्द कम हो सकेगा। इसके लिए अयोध्या समेत प्रदेश के 67 जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज में इसके लिए जगह चिह्नित करके नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
जिले में कैंसर के इलाज के लिए अब तक ठोस व्यवस्था नहीं थी। कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग में डॉ. धीरेंद्र सचान की तैनाती के बाद निजी स्तर पर ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। आगे के इलाज के लिए गंभीर रोगी बड़े संस्थानों पर निर्भर हैं। वहां एक बार इलाज के बाद फॉलोअप के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। इससे संबंधित संस्थान पर रोगियों का भार बरकरार रहता है। साथ ही रोगियों को भी अनायास की भागदौड़ करनी पड़ती है।
विज्ञापन



इससे राहत के लिए 30 जुलाई, 2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक ने प्रदेश के 67 जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने का निर्णय लिया था। इसके लिए सभी सीएमओ और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र लिखकर स्थान की उपलब्धता का विवरण देने और नोडल अधिकारी नामित करके सूचना भेजने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात अगस्त, 2025 को जिला महिला अस्पताल में जगह चिह्नित करके अधीक्षक डॉ. आशाराम को नोडल अधिकारी बनाया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में ही यूनिट खोलने की योजना बनी। इसके लिए जगह चिह्नित करते हुए नोडल अधिकारी नामित किए गए और 31 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट मिशन निदेशक को भेज दी गई। हालांकि, तभी से प्रक्रिया लंबित है।


इन्हें बनाया गया है नोडल अधिकारी
मेडical कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. धीरेंद्र सचान को ही डे केयर कैंसर सेंटर का नोडल बनाया गया है। उनके साथ जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. ए अहमद खान और रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. नितिन को शामिल किया गया है।

मिलेंगी यह सुविधाएं
डे केयर सेंटर में चार से 10 बेड का वार्ड बनेगा। प्रशिक्षित डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती होगी, जो कैंसर रोगियों को परामर्श के साथ इलाज करेंगे। पूर्व में किसी भी संस्थान से इलाज कराने वाले कैंसर रोगियों की निगरानी की जाएगी। पूर्व के परामर्श के अनुरूप उनकी कीमोथेरेपी होगी। रूटीन परीक्षण व कीमोथेरेपी के लिए उन्हें संबंधित संस्थान का चक्कर नहीं लगाना होगा। एनएचएम की ओर से आधुनिक संसाधन और प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र सचान ने बताया कि अस्पताल में यह इकाई कैंसर रोगियों के लिए संजीवनी साबित होगी।

सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि मिशन निदेशक के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में डे केयर कैंसर सेंटर के लिए जगह चिह्नित की गई है। इसे स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन के अग्रिम निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। इससे कैंसर रोगियों के इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed