फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dancer Ranjana Naib and her colleagues performed in classical dance Kathak organized in Ayodhya

रामोत्सव: राम की पैड़ी में शास्त्रीय नृत्य कथक का आयोजन, नृत्यांगना रंजना नैब और उनके साथियों ने दी प्रस्तुति

Sat, 20 Jan 2024 06:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:22 PM IST
सार

अयोध्या में राम की पैड़ी में शास्त्रीय नृत्य कथक का आयोजन हुआ। इसमें नृत्यांगना रंजना नैब और उनके साथी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
Dancer Ranjana Naib and her colleagues performed in classical dance Kathak organized in Ayodhya
शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति देतीं नृत्यांगना रंजना नैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इन दिनों चहुंओर उल्लास व्याप्त है। 22 जवनरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले यहां पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कलाकारों द्वारा शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन


कथक की प्रस्तुति वैष्णवी नृत्यालय की निर्देशिका अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना रंजना नैब और उनके साथी कलाकारों ने दी। इसमें कलाकार खुशी नैब, प्रिंसी प्रजेश, तेजस्वी प्रजेश, अक्रशा, उतरा, झिलमिल, रिचा, ज्योत्सना, गरिमा शामिल रहे। यह कार्यक्रम श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में संस्कृति मंत्रयालय भारत सरकार एवं संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। 

विज्ञापन

शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति के बाद कलाकार

Dancer Ranjana Naib and her colleagues performed in classical dance Kathak organized in Ayodhya
शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति के बाद नृत्यांगना रंजना नैब और साथी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
यह कार्यक्रम रामोत्सव के मुख्य मंच राम की पैड़ी पर हुआ। इसमें रंजना नैब को मुख्यतः विश्व प्रसिद्ध नृत्यमयी रामायण की प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया। रंजना नैब, यूपी के सहारनपुर जिले की रहने वाली हैं। विश्वभर के कलाकारों में सहारनपुर की इस बेटी ने प्रस्तुति का नेतृत्व किया। 

सरयू नदी के तट पर बने विशाल राम की पैड़ी मंच पर प्रस्तुति हुई। प्रथम प्रस्तुति के रूप में गणेश वंदना और राम स्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 'हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की' गीत पर अद्भुत प्रस्तुति देखकर दर्शकों ने खड़े होकर इस अलौकिक प्रस्तुति का सम्मान किया। इस मौके पर रंजना नैब ने कहा कि इस गौरवशाली आयोजन का भागीदार होना गर्व और सम्मान की बात है। 
विज्ञापन

राम की पैड़ी में शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति

Dancer Ranjana Naib and her colleagues performed in classical dance Kathak organized in Ayodhya
शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति देतीं कलाकार - फोटो : अमर उजाला
संगीत नाटक अकादमी के डॉयरेक्टर शोभित नाहर, डॉ. पवन तिवारी ने वैष्णवी ग्रुप की निर्देशिका रंजना नैब एवं टीम को अंग वस्त्र एवं प्रभु श्रीराम दरबार देकर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए राकेश वीर, विधायक राजीव गुंबर, महापौर अजय सिंह, पंडित दीपक अग्निहोत्री, सुषमा बजाज, करुणा प्रकाश, बबीता मलिक, नीरा ने इस उपलब्धि के लिए रंजना नैब को बधाई दी। इस अतुलनीय उपलब्धि से सहारनपुर शहर में खुशी एवं जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed