फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cousins beat their brother to death with sticks after dispute over ploughing their fields In Ayodhya

Ayodhya News: चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर भाई को मार डाला, खेत जोताई को लेकर हुई थी कहासुनी

Sat, 18 Oct 2025 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 02:52 PM IST
सार

अयोध्या में चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर भाई को मार डाला। सुबह खेत जोताई को लेकर कहासुनी हुई थी। रात को आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
cousins beat their brother to death with sticks after dispute over ploughing their fields In Ayodhya
सचिन पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या में खेत जोताई को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की रात चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना खंडासा थाना क्षेत्र के कृष्णानंद पांडेय का पुरवा मजरे डीली सरैया गांव की है। यहां के निवासी सचिन पांडेय (30) की हत्या हुई है। बताया गया कि सचिन, सोहावल क्षेत्र में निजी क्लीनिक चलाते थे। शुक्रवार सुबह खेत जोताई को लेकर उनका सगे चाचा के बेटों और चाची से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह क्लीनिक चले गए। 
विज्ञापन


वहां से रात को वापस घर पहुंचे थे। घर से लघुशंका करने के लिए बाहर निकले थे। इसी समय अचानक चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। पिटाई में उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हो गई मौत

घरवाले उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से पत्नी और पारिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि 2021 में सचिन की शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं थी। पिता और भाई लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। खबर मिलने पर घर आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed