{"_id":"6841b7b813e353e2770afaf5","slug":"corona-antigen-test-will-start-in-the-district-from-monday-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-130114-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सोमवार से जिले में शुरू होगा कोरोना का एंटीजन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सोमवार से जिले में शुरू होगा कोरोना का एंटीजन टेस्ट
Thu, 05 Jun 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देखते हुए अब जिले में भी एंटीजन जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए स्थानीय खरीद के जरिये सीएमओ व प्रमुख अस्पताल के अधीक्षकों ने किट मंगवाई है। सोमवार से संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने का दावा किया जा रहा है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का आगाज देश के कुछ हिस्सों में हो चुका है। यह अधिक घातक तो नहीं बताया गया है, फिर भी इसे लेकर अलर्ट रहने की एडवाइजरी प्रदेश भर में जारी की जा चुकी है। जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इसे लेकर बेड आरक्षित किए गए हैं, लेकिन अब तक जांच नहीं शुरू हो गई थी। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है।
अब शासन के निर्देश पर मरीजों को चिह्नित करने के लिए एंटीजन टेस्ट कराने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ ने एक माह के लिए एंटीजन किट खरीदी है, जिसके एक-दो दिन में पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार से सभी सीएचसी पर जांच शुरू करने की तैयारी है। वहीं, जिला अस्पताल में 200 किट खरीदी गई है, जिससे सोमवार से यहां भी जांच शुरू होगी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा ने बताया कि ओपीडी में पहुंचे लक्षणयुक्त संदिग्ध रोगियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि दिल्ली, मुंबई से लौटे यात्रियों की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी। संक्रमण की पुष्टि होने पर आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूना लिया जाएगा। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खरास समेत कोरोना के अन्य लक्षण दिखने पर किट से जांच होगी। इसके लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी किया जाएगा।