फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister to visit Sohwal tomorrow; administration busy with preparations

Ayodhya News: कल सोहवाल आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारियां में लगा प्रशासन

Wed, 08 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister to visit Sohwal tomorrow; administration busy with preparations
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते विधायक डॉ. अमित सिंह
सोहावल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। विकासखंड सोहावल के परिसर में स्थापित पूर्व सिंचाई मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ कई विकास योजनाओं का अनावरण भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिले का प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, एसडीएम सोहावल सविता देवी के साथ विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। हेलीपैड, सभास्थल और पार्किंग स्थल का जायजा लेकर बृहस्पतिवार शाम तक तैयारी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के पिता रालोद नेता रहे पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित की जा रही है। मुख्यमंत्री इस प्रतिमा का अनावरण तो करेंगे ही क्षेत्र की तमाम विकास योजनाओं से जुड़े शिलान्यास और उद्घाटन पत्थर का भी अनावरण करेंगे। इस अवसर पर एक पंडितपुर जनसभा का भी आयोजन किया गया है। बुधवार दोपहर जिलाधिकारी, एसडीएम के साथ एसपीआरए, एडीएम सिटी, सीडीओ, नगर पंचायत खिरौनी ईओ आरती श्रीवास्तव, सीओ सदर, विधायक डॉ अमित सिंह चौहान के साथ बैठक में कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। इसके बाद हेलीपैड, सभा स्थल, प्रतिमा स्थल, पार्किंग और जनसभा स्थल का अधिकारियों ने स्थान चिह्नित किया। सारी व्यवस्थाएं बृहस्पतिवार की शाम तक मुकम्मल करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed