{"_id":"69cd5dd4882d265313093b99","slug":"chaitra-purnima-today-jai-bajrang-bali-will-resonate-devotees-will-flock-in-large-numbers-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-146246-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चैत्र पूर्णिमा आज, गूंजेगा जय बजरंग बली, उमड़ेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चैत्र पूर्णिमा आज, गूंजेगा जय बजरंग बली, उमड़ेंगे भक्त
Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। पूर्णिमा पर रामनगरी में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए अयोध्या धाम में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।
रामनगरी अयोध्या में जहां पारंपरिक रूप से हनुमान जयंती कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है, वहीं दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को भी इस पर्व का विशेष महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन कालेराम मंदिर और जानकी महल ट्रस्ट में विशेष रूप से किया जाता है। जानकी महल ट्रस्ट के पुजारी पंकज मिश्र ने बताया कि हनुमान जयंती पर विशेष अनुष्ठान होंगे। सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक, शृंगार किया जाएगा। दोपहर में 56 भोग अर्पित कर महाआरती उतारी जाएगी। इस अवसर पर सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। वहीं सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भी अनुष्ठान होगा। विद्याकुंड स्थित वीर भगवान मंदिर, हनुमान किला में सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी में महंत रामदास के संयोजन में सुबह सुंदरकांड पाठ होगा। (संवाद)