{"_id":"6ae4d784e182f043fc040227","slug":"car-suddenly-catches-fire-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1989985-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अचानक कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अचानक कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित
Fri, 30 Oct 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में दर्शन कर वाराणसी लौट रहे एक परिवार की कार में शुक्रवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के अनुसार, वाराणसी निवासी सुरजीत दास अपनी पत्नी राखी दास और दो बच्चों के साथ अयोध्या दर्शन करने आए थे। वापसी के लिए परिवार ने एक प्राइवेट कार बुक की थी। पूरा कलंदर क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर लंगड़ा की चौकी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख कार में सवार सभी लोग आनन-फानन में बाहर निकल आए। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे ने बताया कि ड्राइवर समेत कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं। ब्यूरो