फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bullies attacked with knife, two injured, case filed against five

Ayodhya News: दबंगों ने चाकू से किया हमला, दो घायल, पांच पर केस

Sun, 16 Mar 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Bullies attacked with knife, two injured, case filed against five
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरैया जमोलिया गांव में शुक्रवार की देर शाम दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर चाकू व लाठी-डंडो से हमला बोल दिया। जिसमें दो को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरैया जमोलिया निवासी विकास दूबे पुत्र जगदीश दूबे का आरोप है कि शुक्रवार की शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। अचानक पुरानी रंजिश को लेकर निहाल का पुरवा निवासी अंकित पुत्र जयप्रकाश और ओमप्रकाश पुत्र राम अंजोर, गुरु प्रसाद पुत्र पाटन दीन, आत्माराम पुत्र रामसुंदर, राजकुमार पुत्र राम मिलन निवासीगण सरैया जमोलिया घर में घुस आए और मारने लगे। भाई अतुल और विशाल पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह दोनों बेहोश हो गए। घटना की शोर पर बचाने आए बाबा और पिता को भी पीटा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से मसौदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चोट को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अतुल के सिर में बारह टांके लगे हैं। दोनों भाई अस्पताल में भर्ती है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed