फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bottle crusher machine to be installed at Cantt Railway Station

Ayodhya News: कैंट रेलवे स्टेशन पर लगेगी बोतल क्रशर मशीन

Thu, 19 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 19 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bottle crusher machine to be installed at Cantt Railway Station
अयोध्या। कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक बोतल की समस्या से निपटने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए छह प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन का सेटअप लगेगा। यात्री अपनी इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलें इसमें डाल सकेंगे। मशीन में डालते ही बोतलें क्रश हो जाएंगी और बाद में इन्हें रीसाइक्लिंग के लिए भेज दिया जाएगा। जहां से कंपनियां इन्हें ले जा कर इनसे नए उत्पाद बना कर फिर से इस्तेमाल में लाएंगी।
विज्ञापन

स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। एक क्रशर मशीन प्रतिदिन औसतन 150 से 180 प्लास्टिक बोतलों को क्रश कर सकती है। औसतन 20 ग्राम वजन की एक बोतल के हिसाब से प्रतिदिन 14 से 16 किलोग्राम प्लास्टिक सीधे रीसाइक्लिंग प्रक्रिया में जाएगी। इससे नालियों में जाम, प्लेटफॉर्म पर गंदगी और पटरियों के किनारे फेंकी जाने वाली बोतलों की समस्या का भी स्थायी तौर पर निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन

कैंट रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन से पर्यावरण और स्टेशन की साफ-सफाई दोनों को लाभ होगा। इसके लिए छह मशीनें आई है, जल्द ही इसका इंस्टॉलेशन किया जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहले भी चार प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन लगाई गई थी। मौजूदा समय चार में से तीन मशीन बंद पड़ी है। वर्तमान में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सिर्फ एक मशीन ही संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed