{"_id":"67eb9d01840198d0f105fdc5","slug":"body-of-sadhu-disguised-man-found-hanging-from-tree-in-ayodhya-police-is-investigating-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चौकी से महज 500 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटकता मिला साधु का शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चौकी से महज 500 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटकता मिला साधु का शव, पुलिस कर रही जांच
Tue, 01 Apr 2025 01:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:34 PM IST
सार
अयोध्या में पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर आम की बाग में पेड़ से लटकता एक साधु का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के अयोध्या में मंगलवार को एक साधु का शव आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। लोगों ने देखा तो खबर आसपास फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अयोध्या-अकबरपुर हाईवे स्थित मोहतरिमनगर की है। यहां के निवासी अशोक तिवारी की हाईवे किनारे आम की बाग है। सुबह लगभग 7 बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव देखा। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर उपनिरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। स्थानीय लोगों से बात करके शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पैर जमीन पर टिके थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में भी मृतक की फोटो भेजी गई है। उसके पास कोई वस्तु, कागज या मोबाइल फोन आदि नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन