फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Beautifully decorated in many ways, Harshi Nagar Nissan Bahu Baje...

Ayodhya News: नाना भांति सुमंगल साजे, हरषि नगर निसान बहु बाजे...

Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Beautifully decorated in many ways, Harshi Nagar Nissan Bahu Baje...
अयोध्या। ''''बीथीं सकल सुगंध सिंचाई, गजमनि रचि बहु चौक पुराई। नाना भांति सुमंगल साजे, हरषि नगर निसान बहु बाजे।'''' लंका पर विजय प्राप्त करके प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन के समय की मानस की ये चौपाइयां रामनगरी में फिर जीवंत हो उठी हैं। गुरुवार को नयाघाट, लता मंगेशकर चौक से लेकर समूची अयोध्या में ऐसे ही दृश्य रामनगरी की शोभा को और अलौकिकता देते दिखे।
विज्ञापन

श्रीरामलला के गर्भगृह में विराजमान होने में तीन दिन शेष हैं। ऐसे में रामरस के पान को हर कोई लालायित है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आस्था के सागर में डुबकी लगाने उमड़ पड़े हैं। गुरुवार की दोपहर सीतापुर के राणी सती मंदिर से लड्डू गोपाल लेकर श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे के साथ नयाघाट पहुंचा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जत्थे का नेतृत्व कर रहे मनीष लाठ ने कहा कि 500 वर्षों का संघर्ष पूरा हुआ है। हर सनातनी के लिए यह गर्व की बात है। उन्हें भी यहां पहुंचने का मौका मिला, यह उनका सौभाग्य है। बताया कि ये लड्डू गोपाल वह श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को सौंपेंगे। शिल्पी लाठ ने कहा कि अयोध्या की अलौकिकता पास से देखकर ह्रदय गदगद है। आशा गुप्ता, सीमा अग्रवाल ने कहा कि जीवन सफल लगने लगा है।
विज्ञापन

नयाघाट की तरफ बढ़ने पर भजन-कीर्तन के साथ रामधुन पर एक युवा व वृद्ध भक्तिरस में डूबे झूमते दिखे। लता चौक पर बनी विभिन्न प्रकार की रंगोलियों पर सेल्फी लेने की होड़ दिखी। बिहार से आईं वृद्धा तारा ने कहा कि कई वर्ष बाद अयोध्या पहुंचे तो यह एकदम से बदल गई है। लगने लगा है कि राम आ रहे हैं। इसी तरह जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग सुधबुध खोकर बस राम-राम रटते ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed