फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Be careful if you are tempted to increase marks in board exams

Ayodhya News: बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने का मिले झांसा तो हो जाएं सावधान

Fri, 05 Apr 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 05 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Be careful if you are tempted to increase marks in board exams
अयोध्या। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को ठग अपना शिकार बना रहे हैं। फोन कॉल कर बच्चों से नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे वसूलने का खेल शुरू हो गया है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चाें को सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड की ओर से जारी संदेश में ये स्पष्ट किया गया है कि अंक बढ़ाने को लेकर किसी भी बच्चे को कोई कॉल नहीं की जा रही है। यदि कोई कॉल आती है तो उसकी शिकायत पुलिस से की जा सकती है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले एक से दो सप्ताह में ही रिजल्ट घोषित करने की भी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में कई तरह के ठग भी सक्रिय हो गए हैं। इनमें से कुछ अलग-अलग विद्यार्थियों के मोबाइल पर कॉल कर नंबर बढ़ाने का झांसा दे रहे हैं। बच्चों को अच्छे अंकों का लालच देकर उनसे हजारों रुपये वसूल रहे हैं। ऐसा ही कॉल दर्शननगर निवासी इंटरमीडिएट के छात्र अभिजीत के पास भी आया था, लेकिन उनकी सावधानी और समझ के चलते वे ठगी का शिकार होने से बच गए। वे बताते हैं कि कॉल करने वाले ने उन्हें कहा कि उसने गणित की कॉपी चेक की है। अगर 2000 रुपये ऑनलाइन भेजो तो नंबर अंक दे दूंगा। हालांकि अभिजीत ने इस कॉल के विषय में अपने परिजनों को बताया और ठग के जाल में नहीं फंसे। इसी तरह यदि किसी बच्चे पास कोई ऐसी कॉल आती है तो वह अपने अभिभावकों को जरूर बताए। साथ ही ऐसे कॉल की शिकायत करें।
विज्ञापन


-------------
विद्यार्थियों से बोर्ड ने सावधान रहने की अपील की है। साथ ही जिले स्तर पर भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कोई ठगी का शिकार न हो सके। - राजेश कुमार आर्या, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed