{"_id":"69facc99ee0cfa9e120f1abf","slug":"ayodhya-uncontrolled-dcm-rams-into-shop-in-darshan-nagar-three-seriously-injured-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: दर्शन नगर में अनियंत्रित डीसीएम दुकान में घुसी, तीन गंभीर घायल, मौके पर अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: दर्शन नगर में अनियंत्रित डीसीएम दुकान में घुसी, तीन गंभीर घायल, मौके पर अफरा-तफरी
Wed, 06 May 2026 10:37 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 06 May 2026 10:37 AM IST
सार
डीजे लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या के दर्शन नगर बाजार में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जब डीजे लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान में घुस गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर हैप्पी टांडा नाम का डीजे लगा था और वह फैजाबाद से अकबरपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन