{"_id":"6973d4a5b2221f981b0fa788","slug":"ayodhya-singer-dies-after-his-condition-deteriorates-during-a-stage-show-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: स्टेज शो में गायक की तबीयत बिगड़ने पर मौत, भजन संध्या के दौरान ही होने लगी थी हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: स्टेज शो में गायक की तबीयत बिगड़ने पर मौत, भजन संध्या के दौरान ही होने लगी थी हालत खराब
Sat, 24 Jan 2026 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदरगंज (अयोध्या)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदरगंज (अयोध्या)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:36 AM IST
सार
टीम के लोग शहर के प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। वहां इलाज के दौरान गायक की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो सोनू सांवरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेज शो के दौरान लोक गायक सोनू सांवरिया (28) की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि हैदरगंज बाजार निवासी सोनू बृहस्पतिवार को पूरी टीम के साथ सोहावल के खिरौनी गांव गए थे। वहां से कार्यक्रम के बाद देर शाम नाका रायबरेली बाईपास स्थित शिव मंदिर में भजन संध्या में शामिल हुए। रात करीब आठ बजे स्टेज शो करते समय ही उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे वह वहीं गिर गए। टीम के लोग शहर के प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। वहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
परिवार में इकलौता था सोनू
हैदरगंज ग्राम प्रधान राकेश अग्रहरि ने बताया कि शनिवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सांवरिया बहुत ही कम समय में लोकप्रिय गायक कलाकार के रूप में धाक जमा ली। महज 15 साल की उम्र में सागर अग्रहरि के साथ कीर्तन मंडली में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखरने लगा। पिता बाहर रहते हैं। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार में एक विवाहित बहन है।
विज्ञापन