{"_id":"6abfefc0bb95027a6d0d1b96","slug":"ayodhya-products-stole-the-show-at-the-trade-show-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-160127-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रेड शो में छा गए अयोध्या के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रेड शो में छा गए अयोध्या के उत्पाद
Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या के उत्पादों को नोएडा के ट्रेड शो में अंतरराष्ट्रीय बाजार मिला है। सरकार की ओडीओसी और ओडीओपी योजनाओं के तहत उद्यमियों ने लाखों रुपये का कारोबार किया। इस दौरान उन्हें अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई के खरीदारों से मिलने का मौका भी मिला।
कुल्हड़ वाली दही-जलेबी, पेड़ा और चिकनकारी जैसे उत्पादों ने खरीदारों का ध्यान खींचा। पूनम सिंह इम्ब्रॉयडरी एंड कॉच को चिकनकारी के कपड़ों से करीब पांच लाख रुपये का मुनाफा हुआ। मौर्य स्वीट्स भंडार के दीप नारायण मौर्य की कुल्हड़ वाली दही-जलेबी का रोजाना 35 से 40 हजार रुपये का कारोबार रहा। उन्हें 15 लोगों से फ्रेंचाइजी की मांग भी मिली। जिला उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ला ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे।
चिकनकारी और अन्य उद्योगों का विस्तार
पूनम सिंह के चिकनकारी कपड़ों की ट्रेड शो में काफी मांग रही। उन्हें अमेरिकी, ब्रिटिश और दुबई के खरीदारों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के कारण उन्हें इस तरह का बाजार मिला है और वह चाहती हैं कि आगे भी ऐसे अवसर मिलते रहें।