फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Devotees sent back by special train, crowd will increase with arrival of Aastha special trains

Ayodhya Ram Mandir : स्पेशल ट्रेन से वापस भेजे गए श्रद्धालु, आस्था स्पेशल ट्रेनें आने से बढ़ेगी भीड़

Thu, 25 Jan 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Jan 2024 12:45 AM IST
सार

अयोध्या में अगले कुछ दिनों तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने आने का अनुमान है। दरअसल, आस्था स्पेशल और सामान्य ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya: Devotees sent back by special train, crowd will increase with arrival of Aastha special trains
अयोध्या में भक्तों का रेला... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अगले दिन मंगलवार को अयोध्या धाम स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं को वापस भेजने के लिए तत्काल पांच स्पेशल ट्रेन चलाने से बड़ी राहत मिली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार को रेलवे के आईजी आरपीएफ, डीआरएम और एसपी जीआरपी ने बैठक कर 26 जनवरी से अयोध्या आने वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों को लेकर रणनीति बनाई। बता दें कि शुक्रवार से अयोध्या में केवल ट्रेनों के जरिए रोजाना करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आई अप्रत्याशित भीड़ ने जब वापस जाने के लिए अयोध्या धाम स्टेशन का रुख करना शुरू किया तो अधिकारियों को भी पसीना आने लगा। दोपहर तीन बजे तक स्टेशन पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दो प्लेटफॉर्म पर जमा हो चुके थे। हालात बिगड़ते, इससे पहले अधिकारियों ने पांच स्पेशल ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को वापस भेजना शुरू कर दिया। रात आठ बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं को वापस भेजा जा चुका था। सबसे पहले स्पेशल ट्रेन को वाराणसी और उसके बाद प्रयागराज भेजा गया। एडीजी जीआरपी जय नारायन सिंह ने बताया कि शुक्रवार से ट्रेनों से आने वाली भीड़ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था होने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इससे सबक लेकर आगे भी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन


दो महीने तक तैनात रहेगी फोर्स
एडीजी ने बताया कि श्रद्धालुओं के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों पर तैनात किए गये पीएसी और जीआरपी के कर्मी अगले दो माह तक तैनात रहेंगे। दरअसल, जल्द ही अयोध्या के लिए आसपास के जिलों से बृहस्पतिवार को मेमू ट्रेनें भी शुरू होने जा रही हैं। अयोध्या में आने-जाने वाली ट्रेनों का रेलवे बुलेटिन भी जारी करेगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ नहीं उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 तक तैनात रहेंगे अधिकारी
वहीं दूसरी ओर बुधवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार वापस राजधानी आ गए। डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि अयोध्या में तैनात अधिकारियाें को 26 जनवरी तक तैनात रहने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से इसे 28 जनवरी तक बढ़ाने की तैयारी है। अधिकारियों का अनुमान है कि बसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं का अयोध्या में आने का सिलसिला जारी रहेगा।


रोजाना पांच लाख से अधिक लोग करेंगे दर्शन
अयोध्या में अगले कुछ दिनों तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने आने का अनुमान है। दरअसल, आस्था स्पेशल और सामान्य ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को डायवर्जन की वजह से तमाम वाहनों को अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। अब निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागन होने से भीड़ बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed