Ayodhya Deepotsav 2025: अंतिम पड़ाव पर तैयारियां, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर बिछाए गए 29 लाख दीये
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। 30 हजार स्वयंसेवकों ने राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 29 लाख दीये बिछाए हैं। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर हैं। सरयू घाट से लेकर राम मंदिर तक पूरी अयोध्या नगरी में भक्ति का माहौल है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 हजार स्वयंसेवकों की ओर से 29 लाख दीप बिछाने का काम शनिवार की शाम तक लगभग पूरा कर लिया गया है।
रविवार, 19 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर इन दीयों में तेल और बाती डालने का शुभ कार्य शुरू होगा। ताकि, दीपोत्सव की शाम जब ये दीप एक साथ जलें तो अयोध्या स्वर्ग सी दमक उठे। हर घाट, हर गलियारा, हर मंदिर को सजे हुए दीपों से अलंकृत किया जा रहा है। राम की पैड़ी की जलधारा में स्टेज बनाए गए हैं।
इस पर खूबसूरत कलाकृति बनाई गई है। एक तरफ राम दरबार है तो दूसरी तरफ रावण सीता का हरण कर रहा है। रामसेतु भी बनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल स्वयं दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
सरयू तट पर 2100 अर्चकों की ओर से होने वाली महाआरती से पूरा वातावरण 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंज उठेगा। रंग-बिरंगे लेजर शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रामायण थीम पर सजी झांकियां इस दीपोत्सव को भव्यता के नए आयाम देने जा रही हैं। अयोध्या कल से ही प्रकाश और आस्था की अनूठी यात्रा पर निकल पड़ेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.