फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya-Ahmedabad flight starts...148 passengers happy, reaching in two and a half hours

Ayodhya News: अयोध्या-अहमदाबाद फ्लाइट शुरू...ढाई घंटे में पहुंचकर 148 यात्री गदगद

Thu, 11 Jan 2024 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jan 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya-Ahmedabad flight starts...148 passengers happy, reaching in two and a half hours
अयोध्या एयरपार्ट पर पहुंचने पर जय घोष करते यात्री-संवाद
यात्रियों का एयरपोर्ट पर जयकारे के साथ स्वागत, मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया शुभारंभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या। दिल्ली-अयोध्या के बाद गुरुवार को अयोध्या-अहमदाबाद के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअली शुभारंभ किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और इंडिगो के अफसर भी शामिल रहे। अहमदाबाद से आए 148 यात्रियों का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जयकारे के साथ स्वागत किया गया। यात्रियों ने कहा कि उड़ान के समय एयरपोर्ट पर जयश्रीराम के जयकारे गूंजे।

एयरपोर्ट पर आने और यहां से जाने वाले यात्री बहुत खुश नजर आए। अहमदाबाद से इंडिगो एयरलाइंस का विमान यहां लगभग सवा 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। अहमदाबाद से आए विनय पटेल ने बताया कि वहां एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल था। श्रीराम, लक्ष्मण के स्वरूप के साथ जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। अनूप दूबे, अविनाश सिंह कहते हैं कि आनंद आ गया। वहां एयरपोर्ट के अफसरों ने यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


अहमदाबाद जा रहे सुल्तानपुर के रहने वाले अरबाब कहते हैं कि यहां पहुंचकर गर्व का अनुभव हो रहा है। फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले घर से छह बजे निकलते थे। समय खराब होता था। अब अयोध्या से सीधे अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी ने अच्छा काम किया है। क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। विकास हो रहा है। व्यापार बढ़ेगा, सुविधाओं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहन शुक्ल ने कहा कि पहले अहमदाबाद पहुंचने में 30 घंटे लगते थे, अब ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे। यह हम लोगों का सौभाग्य है कि अयोध्या में एयरपोर्ट बना। मंदिर बना, पीएम मोदी और सीएम योगी ने एयरपोर्ट शुरू कराया। अब राम लला के दर्शन के लिए आने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed