फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Artificial limb transplant camp to be held in Karsevakpuram from 27th

Ayodhya News: कारसेवक पुरम में 27 से लगेगा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर

Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Artificial limb transplant camp to be held in Karsevakpuram from 27th
05- कारसेवक पुरम में पत्रकारों से बात करते चंपत राय- संवाद
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन के तत्वावधान में 27 सितंबर से कारसेवक पुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण शिविर लगाएगा। इसका आयोजन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंहल के जन्म दिवस पर किया जाता है। शिविर एक अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए पंजीकरण 22 सितंबर तक होगा। अब तक 500 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कारसेवक पुरम में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि शिविर की तारीख और स्थान तय है। इसमें कान की मशीन, चाहने वालों की श्रवण शक्ति जांचने का काम भी होगा। ऐसे में प्रमाण पत्र लेकर आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही रक्त जांच में थायराइड भी सम्मिलित होगा। ह्वीलचेयर, ट्राईसाईकिल, चश्में भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि इसमें एमटूके नाम का व्यापारिक संस्थान भी जुड़ा है। जांच पड़ताल का काम तकनीकी रूप से समृद्ध लोगों की टोली करेगी। शिविर के पांच दिनों में मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस महानिरीक्षक, एसएसपी, महापौर, विधायक व संत-धर्माचार्यों की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस दौरान कारसेवक पुरम प्रभारी शिवदास, विहिप के शरद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम स्तंभ स्थापना के लिए कुल 13 स्थान चयनित किए जा चुके हैं। दशरथ महल व नंदीग्राम पर स्तंभ लगाने के लिए अनुमति मिल गई है। जल्द ही श्रीराम स्तंभ स्थापित किया जाएगा। शेष स्थानों पर स्तंभ स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। श्रीराम स्तंभ अशोक सिंहल फाउंडेशन की ओर से लगवाया जा रहा है। प्रत्येक स्तंभ की ऊंचाई 15 फीट जबकि चौड़ाई 2.5 फीट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed