{"_id":"6a5e46889d59e2ee140a2b17","slug":"approach-road-to-raunahi-embankment-caves-in-risk-increases-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-154353-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रौनाही तटबंध का एप्रोच मार्ग धंसा, खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रौनाही तटबंध का एप्रोच मार्ग धंसा, खतरा बढ़ा
Mon, 20 Jul 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
तटबंध धंसने से बने गड्ढे।
शुजागंज। रौनाही तटबंध पर चिर्रा खजूरी से महौली तक का लगभग 14 किलोमीटर लंबा मार्ग जर्जर हो गया है। करीब 10 साल पहले बने इस मार्ग की मरम्मत न होने से यह कई जगह धंस गया है, जिससे राहगीरों और किसानों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है।
यह तटबंध दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया है। अब्बूपुर, उधरौरा सहित कई गांव इससे जुड़े हैं। मार्ग के धंसने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उधरौरा के ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और बाढ़ खंड के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। महंगू का पुरवा के संजय सिंह और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर बंधे के कारण शुजागंज बाजार जाने में दिक्कत होती है, जो उनकी मुख्य बाजार है। अब्बूपुर के राज बख्श सिंह ने बताया कि यह तटबंध पूरे तराई क्षेत्र की मुख्य सड़क है और बाढ़ के समय ग्रामीणों के लिए सुरक्षित स्थान होता है, लेकिन अब इसकी जर्जर हालत समस्या बन गई है।
इस संबंध में बाढ़ खंड के उप-विभागीय अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे तटबंध की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर मरम्मत का काम शुरू होगा। उप-विभागीय अधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि बारिश से बने गड्ढों को जल्द ही भर दिया जाएगा।