फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ambedkarnagar defeated Sultanpur in the cricket selection trials

Ayodhya News: क्रिकेट चयन ट्रायल में अंबेडकरनगर ने सुल्तानपुर को हराया

Fri, 12 Jun 2026 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar defeated Sultanpur in the cricket selection trials
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाती ​खिलाड़ी।
अयोध्या। अंडर-16 ओल्ड ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजित चार दिवसीय चयन ट्रायल के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मकबरा स्टेडियम में शुक्रवार को ट्रायल मुकाबले में अंबेडकरनगर की टीम ने सुल्तानपुर को 55 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबेडकरनगर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 215 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम 160 रन पर सिमट गई और मुकाबला 55 रनों से हार गई।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव उमेर अहमद ने बताया कि अंडर-16 ओल्ड ट्रॉफी के लिए मंडल स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल में अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और गोंडा जनपद के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चयनकर्ताओं की ओर से खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुल्तानपुर और अयोध्या के बीच ट्रायल मैच खेला जाएगा, जिसमें दोनों जनपदों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed