फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   All preparations for welcoming Prime Minister Modi are complete

Ayodhya News: प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत-अभिनंदन की सभी तैयारियां पूरी

Mon, 24 Nov 2025 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
All preparations for welcoming Prime Minister Modi are complete
15-  सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के आगमन पर स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा ब - फोटो : सांकेतिक
अयोध्या। राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम के लिए भाजपा महानगर के विभिन्न मंडलों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में हुई। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इस आयोजन के दौरान लगातार कार्यक्रम स्थलों की निगरानी करने के लिए कहा।
विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आम जनता में उत्साह है। अभिनंदन का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि रामनगरी में होने वाले स्वागत कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी की गई है। इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। पूरे आयोजन की माॅनीटरिंग पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का अयोध्या आगमन रामनगरी के लिए गौरव का क्षण है। यह केवल स्वागत का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र भावना का उत्सव है।
विज्ञापन


अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि अयोध्या में होने वाला ध्वजारोहण समारोह हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का गौरवमयी क्षण है। विभिन्न मार्गों और स्वागत ब्लॉकों का निरीक्षण कर समन्वय कार्य को मजबूत किया गया है। नागरिकों में दिख रहा उत्साह इस आयोजन को यादगार बनाएगा। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सज गई है। नगर निगम की ओर से मार्गों, स्वागत स्थलों और व्यवस्था से जुड़े सभी काम को पूरी तत्परता से पूरा किया गया है। बैठक में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जारी रहा भाजपा का संपर्क व संवाद अभियान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम के लिए भाजपा का संपर्क व संवाद अभियान जारी रहा। स्वागत के लिए बने आठों ब्लाॅकों का अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इसके बाद जनसंपर्क भी किया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed