{"_id":"6abfef7d1e4d1062700f011c","slug":"all-india-boxing-championship-to-be-held-in-up-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-160134-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: यूपी में होगी ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: यूपी में होगी ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप
Fri, 02 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। तुर्की के इस्तांबुल में होने वाले आईबीए प्रेसिडेंट कप के लिए भारतीय टीम के चयन की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कोर कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी।
प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली सीनियर पुरुष मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इस्तांबुल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।
महासचिव उपेंद्र पांडेय ने बताया कि आईएबीएफ की ओर से सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। आईबीए प्रेसिडेंट कप का आयोजन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक इस्तांबुल में प्रस्तावित है। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव राय, संयुक्त सचिव अभिषेक अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।