फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Air service will resume from Ayodhya to Chennai

Ayodhya News: अयोध्या से चेन्नई के लिए फिर से शुरू होगी हवाई सेवा

Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Air service will resume from Ayodhya to Chennai
अयोध्या। रामनगरी से दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई के लिए हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। लगभग पांच से छह महीने पूर्व बंद हुई इस कनेक्टिविटी को फिर से बहाल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एयरपोर्ट प्रशासन और विमानन कंपनियों के बीच पत्राचार और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जून से यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की हवाई कनेक्टिविटी को देशभर के बड़े शहरों से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में चेन्नई के लिए भी सीधी हवाई सेवा प्रारंभ की गई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह सेवा करीब पांच महीने पहले बंद कर दी गई थी। इस वजह से दक्षिण भारत से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अब हवाई सेवा फिर शुरू होने की खबर से यात्रियों और व्यापारिक वर्ग में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

अयोध्या एयरपोर्ट से वर्तमान में अभी पांच स्थानों के लिए नियमित फ्लाइट सेवाएं संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन यहां 13 से 14 फ्लाइटों का आगमन और कुल 25 से 26 फ्लाइटों का आगमन व प्रस्थान हो रहा है। चेन्नई के साथ सीधी उड़ान शुरू होने से दक्षिण भारत से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि चेन्नई-अयोध्या मार्ग पर हवाई सेवा बहाल करने की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विमान कंपनी से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद उड़ान का शेड्यूल और प्रारंभ तिथि घोषित कर दी जाएगी लगभग जून से फ्लाइट शुरु होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed