अविमुक्तेश्वरानंद विवाद: कृषि मंत्री बोले- कुछ कारणों से स्नान नहीं कर पाए शंकराचार्य; समाधान के हो रहे प्रयास
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कृषि मंत्री ने कहा कि कुछ कारणों से शंकराचार्य स्नान नहीं कर पाए थे। प्रयागराज प्रशासन समाधान का प्रयास कर रहा है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर रामनगरी अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रयागराज में अनशन पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बयान दिया। कहा कि अन्य संतों ने संगम में स्नान किया है, कुछ कारणों से शंकराचार्य स्नान नहीं कर पाए होंगे। प्रयागराज प्रशासन पूरे मामले को देख रहा है और समाधान की दिशा में प्रयास कर रहा है।
यूपी दिवस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। इससे पहले अवध और आगरा मिलकर संयुक्त प्रांत हुआ करता था। उत्तर प्रदेश की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। यही वह भूमि है जहां गंगा-जमुना जैसी पवित्र नदियां प्रवाहित होती हैं और संगम तट स्थित है। भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध का अवतरण इसी धरती पर हुआ।
यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, विधायक रामचंद्र यादव, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.