फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agricultural University's alumni conference on 6-7 October, core committee formed

Ayodhya News: कृषि विवि में पुरातन छात्र सम्मेलन 6-7 अक्तूबर को, कोर कमेटी गठित

Wed, 27 Aug 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 27 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Agricultural University's alumni conference on 6-7 October, core committee formed
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय ने अपने 50वें स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत छह और सात अक्तूबर को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार प्रस्तावित है। सम्मेलन की सफलता के लिए कोर कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पुरातन छात्र संगठन की साधारण सभा की ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड से हुई बैठक में संगठन के महासचिव डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि सम्मेलन में देशभर के विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों का जमावड़ा होगा। राष्ट्रीय महत्व के सेमिनार के जरिये देशभर में कृषि क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में अद्यतन जानकारी हासिल हो सकेगी। उन्होंने आयोजन की पूरी रूपरेखा सदस्यों के समक्ष रखी जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष डॉ. एन खान ने संगठन के वित्तीय ढांचे और आयोजन के लिए बजट की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिस पर सभी ने सहमति दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुरातन छात्र संगठन के अध्यक्ष अंबरीष सिंह ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. आनंद सिंह, डॉ अरविंद सिंह, डॉ. संजय पाठक और प्रो. भगवानदीन ने संगठन को और प्रभावी बनाने तथा सक्रिय करने पर जोर दिया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी ने समारोह को यादगार बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही इसे विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया। संचालन प्रो. सीताराम मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सत्यव्रत सिंह ने किया। बैठक में प्रसून निगम, डॉ. राम अवध राम, डॉ. राजाराम यादव, डॉ. अनिल कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, डॉ. निखिल सिंह, डॉ. फूल कुमारी, डॉ. विभा यादव, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. संजीत कुमार, डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. कमल, डॉ. रोबिन कुमार, डॉ. प्रियंका जायसवाल, डॉ. चारू प्रिया मौजूद रहे।


बैठक में डॉ. राजाराम यादव और डॉ. अनिल कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि संगठन को एक गेस्ट हाउस या होटल के निर्माण पर विचार करना चाहिए। इस सुविधा से पुरातन छात्रों और उनके परिवारों को अयोध्या आने पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था में आसानी होगी। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने एकमत से पारित किया। अब संगठन इस प्रस्ताव को मूर्त रूप देने पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed