Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After Deepotsav, the banks of the Saryu will now shine with the splendor of Chhath

Ayodhya News: दीपोत्सव के बाद अब छठ की छटा से जगमगाएंगे सरयू के घाट

Fri, 13 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
After Deepotsav, the banks of the Saryu will now shine with the splendor of Chhath
छठ पर्व पर घाट के पास चल रही तैयारी।
अयोध्या। दीपोत्सव के बाद अब रामनगरी में लोकआस्था के महापर्व छठ की छटा बिखरने लगी है। सूर्योपासना के चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। सरयू के विभिन्न घाटों पर पूजन वेदियां बनाई जा रही हैं तो कहीं रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजावट की जा रही है। पर्व के दौरान अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। पहले दिन व्रती स्नान और पूजा के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विधान होगा। संतान के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व की विशेषता है कि इसमें डूबते सूर्य के साथ उगते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप
सरयू के घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां अभी पूरी नहीं हो सकी हैं। संत तुलसीदास और गुप्तारघाट पर बृहस्पतिवार को गंदगी नजर आई और व्यवस्थाओं का अभाव दिखा। वहीं, कुछ घाटों पर नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था के लिए रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल टीमों, एंबुलेंस और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी भी की जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोसाईगंज में तैयारियां तेज, घाटों पर सफाई
गोसाईगंज। छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों में साफ-सफाई के साथ महादेवा घाट और ठकुराइन पोखरा पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यहां पूजन वेदियां बनकर तैयार हो गई हैं। लोग घाटों को स्वच्छ बनाने और पूजा के लिए बेहतर व्यवस्था करने में जुटे हैं।

चार दिन होंगे ये विधान
13 नवंबर : नहाय-खाय – कद्दू, भात और चने की दाल का सात्विक भोजन।
14 नवंबर : खरना – दिनभर उपवास के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का नैवेद्य।
15 नवंबर : संध्या अर्घ्य – अस्ताचलगामी सूर्य को दूध और गंगाजल से अर्घ्य।
16 नवंबर : उषा अर्घ्य – उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण के साथ व्रत का समापन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed