फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Advocates' chambers to become hi-tech

Ayodhya News: हाईटेक बनेंगे अधिवक्ताओं के चैंबर

Fri, 06 Mar 2026 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 06 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Advocates' chambers to become hi-tech
16-कचहरी परिसर का निरीक्षण करते डीएम- संवाद
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए हाईटेक चैंबर के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। चैंबर निर्माण के लिए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार को कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य एवं एडीएम सिटी,निर्माण खंड के इंजीनियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि शासन के सहयोग से अधिवक्ताओं के लिए सभी सुविधाओं से युक्त चैंबरों के निर्माण के लिए दो बहुमंजिला बिल्डिंग बनाने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। सभी शेडों को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। वहीं चैंबर बिल्डिंग के पश्चिमी दिशा के शेड नंबर 16 सहित अन्य शेडों को हटाकर नए बहुमंजिला अधिवक्ता चैंबर के निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया है। अधिवक्ता चैंबर की नई बहुमंजिला बिल्डिंग में सभागार ,वाचनालय ,कैंटीन सहित सभी सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी। दोनों बिल्डिंग का नक्शा बनकर तैयार हो गया है। निर्माण कार्य के शीघ्र प्रारंभ कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed