फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A target for Ayushman patients has been set in the district hospital

Ayodhya News: जिला अस्पताल में आयुष्मान रोगियों का तय हुआ लक्ष्य

Wed, 28 May 2025 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 May 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
A target for Ayushman patients has been set in the district hospital
अयोध्या। जिला अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के इलाज का लक्ष्य तय किया है। सभी चिकित्सकों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का इलाज चिह्नित निजी व सरकारी अस्पतालों में होता है। निजी अस्पतालों में तो पैकेज के अनुरूप धनराशि मिलती है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अधिक लाभ न होने के चक्कर में सरकारी चिकित्सक इन मरीजों के इलाज से कतराते हैं। हर माह होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इसकी समीक्षा होती है।
विज्ञापन

इसे बेहतर बनाने के लिए प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके सिन्हा ने सभी चिकित्सकों के लक्ष्य तय किए हैं। इसके अनुसार नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह को तीन, डॉ. विजय हरि आर्या को दो, डॉ. विपिन वर्मा को छह, ईएनटी सर्जन डॉ. एके कुशवाहा व जनरल सर्जन डॉ. वीपी सिंह को तीन-तीन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. अमित सिंह को दो-दो, डॉ. आशीष श्रीवास्तव को 10, फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी को 20, डॉ. नानक सरन को 10, डॉ. सीबीएन त्रिपाठी को छह, डाॅ. आमिर अतीक को दो, डॉ. गुलाब चंद्र पटेल को चार लाभार्थियों का प्रतिमाह इलाज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed