फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A high speed dumper broke the barrier in Ayodhya Dham and crushed four people; one died

UP : अयोध्या धाम में तेज रफ्तार डंपर का कहर, बैरियर तोड़ चार को रौंदा; एक की मौत...तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

Wed, 09 Apr 2025 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 06:26 AM IST
सार

कई बैरियरों को तोड़ते हुए डंपर ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
A high speed dumper broke the barrier in Ayodhya Dham and crushed four people; one died
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी के नयाघाट क्षेत्र में रात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गागंज मांझा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया।

विज्ञापन


नया घाट चौकी के पास लगे कई बैरियरों को तोड़ते हुए डंपर ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से  अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। डंपर की टक्कर से न सिर्फ बैरियर तहस-नहस हो गए, बल्कि सड़क किनारे की पटरी और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mathura: कंटेनर की टक्कर से हाइवे पर गिरी महिला, ऊपर से निकला पहिया, ऐसी मौत देख कांप गए लोग; लग गया जाम
मौके पर पहुंची अयोध्या कोतवाली पुलिस, सीओ आशुतोष तिवारी और कोतवाल मनोज शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


डंपर को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।



घायल की आपबीती
हादसे में घायल हुए लोगों में से एक राजा बाबू ने बताया कि लता मंगेशकर चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। मैं अपनी गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। डंपर ने कई अन्य लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारी और एक व्यक्ति को कुचल दिया। मेरे पैर, छाती और सिर पर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed