फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A hearing regarding non-compliance with the court's order will be held today

Ayodhya News: अदालत के आदेश का पालन न करने पर आज होगी सुनवाई

Thu, 21 May 2026 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 21 May 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
A hearing regarding non-compliance with the court's order will be held today
अयोध्या। साइबर ठगी के मामले में अदालत के आदेश का पालन न करने पर महराजगंज थाना प्रभारी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वर्ण माला सिंह ने पहले सात दिन के भीतर प्राथमिकी दर्ज कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था, लेकिन महाराजगंज पुलिस ने समय पर न्यायालय के इस आदेश का अनुपालन नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने अवमानना याचिका दायर की।
विज्ञापन


पीड़ित अंकित कसौधन ने अदालत के आदेश के बावजूद रिपोर्ट दर्ज न होने पर दोबारा अर्जी दाखिल की। उनकी प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 12 मई को न्यायालय ने महाराजगंज पुलिस को साइबर ठगी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया था। आदेश में स्पष्ट रूप से सात दिन के अंदर रिपोर्ट दर्ज कर प्राथमिकी की प्रति अदालत में प्रस्तुत करने को कहा गया था। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर अदालत ने अवमानना प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। इस सुनवाई के बाद अदालत ने थाना महाराजगंज से 22 मई तक रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन



यह है मामला

यह मामला महराजगंज क्षेत्र के पिलखावा गांव निवासी अंकित कसौधन से जुड़ा है। 25 दिसंबर 2025 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये ओटीपी प्राप्त कर 19999 रुपये निकाल लिए थे। अंकित ने साइबर हेल्पलाइन, साइबर थाना, महाराजगंज थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि, इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।कोई सुनवाई न होने पर अंकित कसौधन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने 12 मई को महाराजगंज पुलिस को साइबर ठगी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस आदेश में सात दिन के भीतर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी प्रति अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed