फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A bus and a car collided with a tractor that was watering the flowerbed on the highway

Ayodhya News: हाईवे की फुलवारी में पानी डाल रहे ट्रैक्टर से टकराई बस व कार

Sun, 16 Mar 2025 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
A bus and a car collided with a tractor that was watering the flowerbed on the highway
सोहावल। रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरई खुर्द के पास नेशनल हाईवे पर पानी की टंकी से युक्त ट्रैक्टर से लखनऊ से आजमगढ़ जा रही अकबरपुर डिपो की बस की टक्कर हो गई। पीछे से आ रही कार भी बस से टकरा गई। कार और बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे आसपास के युवाओं ने मौके पर पहुंचकर बस के इमरजेंसी गेट को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना में बस चालक व परिचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवा ग्रामवासियों की मदद से केबिन में फंसे आजमगढ़ निवासी बस चालक अजय सिंह पुत्र पतिराम, राम कुमार पुत्र राम अवध को बाहर निकालते हुए सभी बस एवं कार सवार लगभग एक दर्जन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोहावल भिजवाया। थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि नेशनल हाईवे के डिवाइडर की फुलवारी पर टंकी युक्त ट्रैक्टर से पानी डाला जा रहा था। इसी बीच लखनऊ से आजमगढ़ जा रही बस चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई। बस में गंभीर रूप से चोटिल जगदीश पुर अंबेडकर पुर निवासी सोनू पुत्र सभाजीत, बच्चू लाल, विपिन,आलोक, सताऊं गोसाईगंज निवासी अनिता वर्मा, तात्या टोपी नगर कानपुर निवासी सूरज पुत्र दया शंकर,सिकंदर पुर बस्ती निवासी आनंद, लखनऊ निवासी शरद कुमार को इलाज के लिए सीएचसी सोहावल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed