{"_id":"68dac2eec772138a81067ac9","slug":"a-12-member-committee-of-non-resident-members-will-investigate-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-136021-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नाॅन रेजिडेंट मेंबर की 12 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नाॅन रेजिडेंट मेंबर की 12 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
Mon, 29 Sep 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन में पंजीकृत और वकालत के अलावा दूसरे पेशे में जुटे अधिवक्ता (नाॅन रेजिडेंट मेंबर) की सूची तैयार करने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह निर्णय सोमवार को हुई सामान्य सदन की बैठक में लिया गया है।
संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि जांच कमेटी में एल्डर्स कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जोखू प्रसाद तिवारी, श्रवण कुमार मिश्रा, पूर्व सदस्य प्रियनाथ सिंह, सईद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार खत्री, पूर्व अध्यक्ष सूर्यभान वर्मा, संजीव दूबे, पूर्व मंत्री हिमांशु, रामशंकर यादव, अधिवक्ता लालजी गुप्ता, राम शंकर तिवारी व राकेश कुमार मिश्रा शामिल हैं।
यह कमेटी जांच के बाद संघ को सूची सौंपेगी। इसके बाद उन अधिवक्ताओं की छंटनी की जाएगी। ऐसे सदस्य अधिवक्ता संघ के चुनाव में मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। बैठक में महामंत्री गिरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, बब्बन प्रसाद चौबे, सौरभ मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो संविदा कर्मी का बढ़ाया गया मानदेय
बैठक के दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने बताया कि संघ के कार्यालय में राम प्रसाद यादव काफी दिनों से अपनी सेवा दे रहे हैं। साथ ही इलेक्ट्रिशियन अकरम भी कार्य कर रहे हैं। दोनों कर्मचारियों के मानदेय में तीन-तीन हजार रुपये मासिक की बढ़ोत्तरी की जा रही है।
पांच अक्तूबर को बार काउंसिल में होगी सुनवाई
पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय के प्रार्थना पत्र पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में सुनवाई के लिए पांच अक्तूबर की तिथि नियत है। पूर्व अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ के वर्ष 2023 से 31 दिसंबर, 2024 तक की अवधि के आय-व्यय की जांच का प्रस्ताव पास करते हुए जांच कमेटी बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद इस निर्णय को बार काउंसिल में चुनौती दी गई है।