{"_id":"6a74a89f24fc8a4bbf07a600","slug":"774-students-to-receive-degrees-and-24-meritorious-students-to-be-awarded-gold-medals-at-the-agricultural-university-ayodhya-news-c-97-1-ayo1035-155654-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कृषि विवि में 774 को उपाधि व 24 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कृषि विवि में 774 को उपाधि व 24 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक
विज्ञापन
दीक्षांत को लेकर समीक्षा बैठक करते कुलपति।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 10 अगस्त को 28वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह में 774 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 24 मेधावियों को 25 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहली बार उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करेंगी।
बृहस्पतिवार को कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने समिति के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम में कुलाधिपति स्वर्ण पदक पांच, कुलपति स्वर्ण पदक 13 तथा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक सात मेधावियों को दिया जाएगा। नौ अगस्त को शाम चार बजे दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। कुल 774 उपाधियों में स्नातक के 388, परास्नातक के 335 और पीएचडी के 51 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यह उपाधियां विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों और मुख्य परिसर के छात्रों को मिलेंगी। समारोह में स्नातक के तीन मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिलेगा। स्नातकोत्तर और पीएचडी के एक-एक मेधावी को भी यह पदक दिया जाएगा। कुलपति स्वर्ण पदक स्नातक के सात, स्नातकोत्तर के पांच और पीएचडी के एक छात्र को मिलेगा। उप कुलसचिव रागिनी मिश्रा ने जानकारी दी कि 2025-26 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र भारत सरकार के डिजी लॉकर में अपलोड किए जाएंगे।
उत्कृष्ट कार्य वाले शिक्षक सम्मानित होंगे
कृषि विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करेंगी। विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों का साक्षात्कार किया। विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की सारी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं।