फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   30th convocation sports ceremony concludes at Avadh University

Ayodhya News: अवध विवि में 30वें दीक्षांत खेल समारोह का समापन

Sat, 11 Oct 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
30th convocation sports ceremony concludes at Avadh University
26 -अवध विवि में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कुलपति -विवि
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय 30वें दीक्षांत खेल समारोह का भव्य समापन शनिवार शाम हुआ। आठ से दस अक्तूबर तक चले इस आयोजन में शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रस्साकशी, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश वर्मा, सहायक आचार्य, शारीरिक शिक्षा विभाग, एनसीईआरटी रहे। कुलपति ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए, वह पूरे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है। वॉलीबॉल (बालक वर्ग) में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता और योग विभाग उपविजेता रहा, जबकि (बालिका वर्ग) में केएस साकेत पीजी कॉलेज ने जीत दर्ज की। कुलपति ब्रिगेड बनाम कुलसचिव ब्रिगेड मुकाबले में रजिस्ट्रार ब्रिगेड विजेता रही। ओवरऑल चैंपियन छात्र वर्ग में आवासीय परिसर तथा कॉलेज वर्ग में केएस साकेत पीजी कॉलेज उपविजेता घोषित हुए। कार्यक्रम में डॉ. कपिल सिंह राणा, कुमार मंगलम सिंह, त्रिलोकी यादव, अनुराग पांडेय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि संचालन डॉ. अर्जुन सिंह और डॉ. अनिल मिश्रा ने किया। अंत में प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed