फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   230 PRD jawans from five districts were trained

Ayodhya News: पांच जिलों के 230 पीआरडी जवानों को किया प्रशिक्षित

Tue, 11 Mar 2025 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
230 PRD jawans from five districts were trained

विज्ञापन
मिल्कीपुर। अमानीगंज ब्लॉक के कंदई कला स्टेडियम पर मंगलवार को पीआरडी जवानों के 15 दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआरडीए के परियोजना निदेशक गिरीश पाठक और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्र रहे।



कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ल ने प्रतिभागियों को उनके सराहनीय काम के लिए पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम समन्वयक बीओ पीआरडी मनोहर उपाध्याय ने बताया कि 25 फरवरी से 11 मार्च तक चले इस कार्यक्रम में मंडल के पांचों जिलों से 230 जवानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन बीओ ललित कुमार ने किया। बीओ अरविंद वाजपेयी, ज्योति मौर्या, अभिषेक चौबे, दीक्षा तिवारी, अपूर्वा यादव, सिंटू सिंह, स्मृति प्रजापति ने अपने जिलों से आए जवानों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पीआरडी जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना दायित्व निभा रहे हैं। कार्यक्रम में विशाल सिंह, देवेंद्र तिवारी, विपिन, श्याम सुंदर, जगत पाल, इंद्रजीत व ओंकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed