{"_id":"6afc9f108072e69617015f1c","slug":"187-people-got-jobs-at-the-job-fair-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-163268-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जॉब फेयर में 187 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जॉब फेयर में 187 को मिली नौकरी
Wed, 18 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित जॉब फेयर-2026 में 187 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले में 16 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों की ओर से बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, आईटी, शिक्षा, रियल एस्टेट और ट्रैवल सेक्टर में नियुक्तियों के लिए विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
रोजगार मेले में रामायण विश्वविद्यालय और महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लखनऊ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट हेड डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेले में बैंकिंग, आईटी, इंश्योरेंस समेत कुल 16 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित जॉब फेयर का कुलसचिव गिरीश छिमवाल, मुख्य वित्त अधिकारी वरुण श्रीवास्तव और प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव कुमार मिश्रा ने भी जायजा लिया।