फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   151 students received initiation into the Gayatri Mantra

Ayodhya News: 151 विद्यार्थियों ने ली गायत्री मंत्र की दीक्षा

Fri, 30 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
151 students received initiation into the Gayatri Mantra
अयोध्या। वंदनीय माता शताब्दी समारोह एवं श्रीराम गायत्री 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तहत छोटी छावनी स्थित धर्म मंडपम में बाल संस्कार, युवा चेतना, महिला नेतृत्व और विश्वशांति का संदेश दिया गया। ग्लोबल गायत्री परिवार शिकागो की संस्थापक एवं संयोजक महात्मा कुसुम माता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छपरा के नारायणपुर स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के 151 विद्यार्थियों ने गायत्री मंत्र एवं गुरु दीक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रतिदिन 24 बार गायत्री मंत्र का जप करने का संकल्प लिया। करीब 500 विद्यार्थियों वाले विद्यालय ने भी इस पहल में सहयोग देने की सहमति जताई। महात्मा कुसुम माता ने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र का सरल अर्थ समझाते हुए जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गायत्री मंत्र बुद्धि, विवेक और सद्विचारों को श्रेष्ठ दिशा देने की प्रार्थना है। नियमित मंत्र जप और आत्मचिंतन से एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 300 से अधिक स्मारिकाओं का वितरण किया गया। आयोजन के संचालन और व्यवस्थाओं में विशाल, संदीप, प्रेम, अनिल, सुनील आर्य और नेहा शर्मा सहित युवा स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। इस दौरान आयुष्मान भारत, रामराज, बाल कलाकार सुनील आर्य और नेहा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed